मंझनपुर: डीएम ने सेलरहा पश्चिम आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की निगरानी के दिए निर्देश
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेलरहा पश्चिम का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एचआरपी गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी, समयबद्ध स्वास्थ्य जांच, ड्यू-लिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण तथा केंद्र पर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।