सुसनेर: तहसील रोड़ के कॉलेज ग्राउंड में सजेगा दशहरे का मंच, रावण दहन की तैयारियां शुरू
विजयादशमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तहसील रोड स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ग्राउंड में दशहरा उत्सव समिति और नप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस उत्सव को लेकर बुधवार शाम 6 बजे कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन के लिए बेस तैयार किया गया। प्रकाश व्यवस्था के लिए टावर लगाए गए, रावण दहन हेतु बेस तैयार किया गया। आतिशबाजी, मनोरंजन के साधन रहेंगे