जौनपुर: जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
जौनपुर में भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माताओं-बहनों के सिर पर कलश लेकर जय श्रीराम के जयघोष से शहर गूंज उठा। सबसे खास रहा हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा। वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया, प्रसाद वितरण भी हुआ।