बरियातु: मारंगलोईया गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ मुरपा मार्ग पर मारंग लोईया गांव के पास शनिवार देर शाम करीब 8 बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के हेसला गांव निवासी दिनेश कुमार साव के पुत्र आदर्श कुमार साहू के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ CHC लाया गया जहां डॉ दयानंद प्रसाद ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया