कैराना: कांधला में गौकशी और पुलिस पर हमले के मामले में वांछित ₹5000 का इनामी एक और आरोपी गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 18, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में 12 मई की रात्रि में पुलिस टीम खलील के घर सत्यापन के लिए गई थी। पुलिस के अनुसार, वहां गौकशी होती पाई गई थी। इस दौरान आरोपी खलील ने पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था और गोली भी चलाई थी, जिसमें जवाबी कार्रवाई में खलील पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके पुत्र मौके से फरार हो गए थे।