डुमरांव: बनकट के पास गिट्टी से लदा ट्रेलर पलटा, टला बड़ा हादसा, सड़क पर बिखरी गिट्टियां
Dumraon, Buxar | May 17, 2026 डुमरांव-बनकट मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब 8 बजे एक गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बनकट के समीप पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेलर तेज रफ्तार में सड़क के मोड़ से गुजर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया और उसमें लदी गिट्टी सड़क पर बिखर गई।