खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले श्योपुर रोड स्थित सेंचुरी के सामने नवनिर्मित तालाब की है। जहां 5 दिन पूर्ब तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबे युवक रंजीत धानुक उम्र 27 बर्ष निवासी पोहरी का शब तैरते हुए किनारे पर मिला है। जहा सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शब को रविवार सुबह 8:30 बजे तालाब से निकलवाकर पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर लिया है।