मनेर: हाथी टोला गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, मुखिया समेत तीन घायल
Maner, Patna | Jun 9, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के हाथी टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान मुखिया समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल मुखिया समेत तीनों लोगों की इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सोमवार की रात 8:15 के करीब की है। मारपीट में घायल मुखिया लालकिशोर सिंह, ऋषि देव व मदन सिंह बताई जा रहे हैं। दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत की है।