नाथनगर: नाथनगर में बड़ा हादसा टला, हाई टेंशन तार से सटा ट्रक, ड्राइवर बाल-बाल बचा
नाथनगर के गोलदारपट्टी रोड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय नाथनगर के समीप रविवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक हाई टेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया और चिंगारी उठने लगी। हालांकि ट्रक चालक की सूझ-बूझ से समय रहते वाहन को रोक दिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गया।