नाथनगर: रामपुर खुर्द वार्ड-1 में एक हफ्ते से घरों तक नहीं पहुंचा पानी, मेन पाइप लाइन कई जगह फटी
रामपुर खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या-1 नाईटोला में हर घर नल-जल योजना पूरी तरह फेल हो गई है। मध्य विद्यालय रामपुर के पीछे लगे डिप बोरिंग से पिछले एक सप्ताह से लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति बंद है। मुख्य पाइप लाइन में कई जगह बड़े लीकेज और पाइप फटने के कारण जलापूर्ति ठप हो गई है।