पचपहाड़: धोबीखेड़ा व पचपहाड़ के समीप ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
धोबीखेड़ा व पचपहाड़ के समीप ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक को जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर के नीचे से निकलकर व्यक्ति को चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक प्रकाश मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर थाने खड़ा करवा लिया है।