पचपहाड़: भवानीमंडी में लेनदेन को लेकर युवक ने निजी रिसॉर्ट पर जड़ा ताला, युवक गिरफ्तार
भवानी मंडी थाना क्षेत्र के पच पहाड़ बायपास पर स्थित एक निजी रिसॉर्ट पर एक युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ताला जड़ दिया। शिकायत पर रिसोर्ट मालिक ने थाने में मामला दर्ज़ कराया है । थानाधिकारी ने बताया कि आलोक विजावत ने रिपोर्ट दी कि शक्ति सोनी ने उसके 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर होटल के सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गेट पर ताला जड़ दिया।