पचपहाड़: पगारिया पुलिस ने डेढ़ क्विंटल डोडा चुरा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
पगारिया पुलिस ने डेढ़ क्विंटल डोडा चुरा के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। डग रोड़ पर गुराड़िया कला के निकट से एक ट्रक को जप्त कर डेढ़ क्विंटल डोडा चुरा के साथ एक व्यक्ति विंदरसिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से डेढ़ क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया गया। वही एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।