पचपहाड़: भवानीमंडी में अनियंत्रित कार बिजली के पोल में घुसी, दो युवक गंभीर घायल
भवानीमंडी के टगर चौराहा शिवालय रोड पर अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकरा गई जिसमें कार सवार दो व्यक्तियों के गंभीर चोटे आई है, जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां घायल पंकज को प्राथमिक उपचार के उपरांत रेफर कर दिया गया वहीं अन्य घायल युवक को उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। कार सवार दोनों युवक आबकारी चौराहा की तरफ आ रहे थे तभी तेज रफ्तार कार पोल से टकरा गई।