काशी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, लड़कियों ने राधा रूप धर कृष्ण के साथ किया नृत्य
Sadar, Varanasi | Aug 26, 2024 पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। भगवान भोलेनाथ के इष्ट देव और जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु के स्वरूप श्री कृष्ण जन्म काशी में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी काशी के मंदिर, शिवालय और पुलिस स्टेशन के साथ घरों में भी मनाया जा रहा है। काशी में हर हर महादेव के साथ राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के नारे भी लगाए जा रहे।