काशी में आज राधे-राधे की गूंज, जन्माष्टमी की खास तैयारियां: पुलिस लाइन में दिखेगी कृष्णलीला, BHU में छात्राएं करेंगी रास
Sadar, Varanasi | Aug 26, 2024 काशी अपने कन्हैया के जन्मोत्सव के लिए तैयार है। आज वाराणसी के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी मनाने की तैयारी चल रही है। सोमवार सुबह से ही पूजा पाठ और भजन का दौर शुरू हो गया है। बनारस के मंदिरों और लोगों के घरों में बाल कृष्ण सजाए जा रहे हैं और भजन भी गाए जा रहे हैं। इस्कॉन मंदिर भी गोकुल धाम जैसा दिख रहा है। यहां हरे कृष्ण और राधे-राधे की गूंज है।