नमो घाट के पास डूबी बिहार की छात्रा का 36 घंटे बाद घटना वाली जगह से 6 किमी दूर मिला शव
Sadar, Varanasi | Aug 26, 2024 वाराणसी में गंगा में डूबी बिहार की छात्रा सोना का शव 36 घंटे बाद बरामद हुआ है। नमो घाट के पास गंगा में शव उतराया मिला। घटना वाली जगह से 6 किमी दूर शव मिला है। पुलिस ने इसकी सूचना घर वालों को दे दी है। अब तक डूबे तीन में से दो लोगों के शव मिल गए हैं। ऋषि की तलाश अभी भी जारी है।