बिस्फी: मध्य विद्यालय बरहा में छात्रों से गैस सिलेंडर उठवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के बिस्फी प्रखंड के मध्य विद्यालय बरहा में छात्रों से गैस सिलेंडर उठाने का वीडिओ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से इस वीडिओ कि जाँच कर दोषी स्कूल प्रबंधन पर करवाई करने कि मांग कर रही है।