बेरमो: फुसरो,बेरमो थाना के श्री श्री शिव मंदिर में अखंड कीर्तन का हुआ समापन।
Bermo, Bokaro | Mar 8, 2024 बेरमो थाना परिसर में स्थित श्री श्री शिव शंकर मंदिर में 24 घंटे के हरि कीर्तन का समापन हवन और भंडारा के साथ किया गया।इसके पूर्व पुजारी पंडित राकेश पांडे,सूर्यकांत पांडे, रजनीकांत पांडे,अभिषेक पांडे,व ब्रह्मदेव पांडे ने यजमान बेरमो थाना सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, पत्नी रेखा सिंह से विधिवत पूजा और हवन कराया। भंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।