बेरमो: पिछरी में 24 कुंडीय गायत्री राष्ट्र जागरण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Bermo, Bokaro | Mar 7, 2024 पिछरी पंचायत के नम्रदेश्वर रूद्र मंदिर के प्रांगण में 24 कुंडीय जागरण महायज्ञ अभियान का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। 101 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शुरुआत की। वहीं गायत्री महायज्ञ को लेकर नम्रदेश्वर रूद्र मंदिर के प्रांगण से गाजे-बाजे एवं झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई।