बेरमो: बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन से सिक्स यूनिट त्रिजल नगर तक विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास, स्टेशन मास्टर ने जताई आपत्ति
Bermo, Bokaro | Mar 8, 2024 बेरमो विधानसभा के विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने गुरुवार को बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन से सिक्स यूनिट त्रिजल नगर तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। यह सड़क एक करोड़ रुपए की लागत से डीएमएफटी मद से बनाई जाएगी। वहीं बोकारो थर्मल के स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कर कहा है कि सड़क निर्माण से यहां बिछी केबल खराब हो सकती है। वह अधिकारियों को इसकी शिकायत करेंगे।