बेरमो: करगली वासिरी में लग रहा जाम, स्कूली बच्चे व अभिभावक हो रहे परेशान
Bermo, Bokaro | Mar 7, 2024 सीसीएल B&K क्षेत्र के करगली वासरी के पास क्रेशर पर आए दिनों जाम की स्थिति रहती है, जिससे स्कूल के बच्चे भी परेशान रहते हैं। फिलहाल कार्मल स्कूल व भरत सिंह स्कूल सहित तमाम स्कूलों में परीक्षा चल रही है। इससे बच्चों को परीक्षा देने जाने में अक्सर देरी हो रही है। यहां पर ड्राइवर कहीं भी ट्रक खड़ा कर देते हैं, जिससे एंबुलेंस व स्कूल बस को जाने में कठिनाई होती है।