भिंड नगर: मेला ग्राउंड हॉल में डांसरों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति, उमड़ी लोगों की भीड़, वीडियो वायरल
भिंड।शहर के मेला ग्राउंड हॉल में मेला कमेटी और नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित डांस पार्टी कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर मनोरंजन किया।व्यापार मेले के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने नए फिल्मी गानों पर शानदार डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम को देखने के लिए भिंड शहर के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।