विदिशा प्रवास पर आए सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग में गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग रंगई समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली साथ ही समिति प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय सहकारिता मंत्री और मुख्यमंत्री लगातार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।