चूरू: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर ने की मीटिंग, अब तक जिले में 865674 फॉर्म वितरित
Churu, Churu | Nov 10, 2025 चूरू जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम—2026 के तहत गणना चरण का काम तेज गति से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने सोमवार को एनआईसी सभागार में वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी ईआरओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्रों का शत–प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए और उनके डिजिटलीकरण में तेजी लाई जाए।