चूरू: एनएच 52 पर ढाढ़र गांव के पास ऑक्सीजन गैस से भरा टैंकर पलटा, कार बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
Churu, Churu | Nov 10, 2025 चूरू के एनएच 52 गांव ढ़ाढ़र के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 टन ऑक्सीजन से भरा टैंकर अचानक सड़क पर पलट गया। गुजरात से हिसार की ओर जा रहा यह टैंकर निर्माणाधीन आरओबी के पास पहुंचा तो सामने आई एक कार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन हाईवे पर जोरदार धमाके के साथ एक तरफ पलट गया।