चौमूं: चोंमू थाना इलाके के मोरीजा पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल चुराई, सीसीटीवी में तीन बदमाशों की तस्वीरें कैद
Chomu, Jaipur | Mar 28, 2026 चौमूं क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। ताजा मामला मोरीजा पुलिया के पास से सामने आया है,जहां देर रात बदमाशों ने एक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक को तीन अज्ञात युवकों ने निशाना बनाया और कुछ ही मिनट में तीनों बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।