चूरू: मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया, आंधी-बारिश की संभावना
Churu, Churu | Jun 26, 2026 चूरू जिले में मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले में तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसल को ढककर रखें और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अपील की है।