मौदहा: अरतरा में 8 साल के बच्चे ने सोशल मीडिया पर विधायक से लगाई गुहार, झोपड़ी दिखाकर कहा- 'हमाओ कच्चा मकान बनवा दो'
तहसील क्षेत्र के अरतरा से सोशल मीडिया में एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में 8 वर्षीय एक मासूम अपने घर की बदहाल स्थिति दिखाते हुए विधायक से पक्का आवास दिलाने की गुहार लगा रहा है। करीब 1 मिनट 18 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो मौदहा तहसील के अरतरा गांव का है। यहां रहने वाले अशोक प्रजापति सोशल मी