भभुआ: नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भभुआ एकता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Bhabua, Kaimur | Jan 20, 2026 नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आज मंगलवार को 5:30बजे भभुआ शहर के एकता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संतोष खरवार ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देश को एक नई दिशा मिलेगी।