दनियावां: होरिल बीघा गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक गंभीर घायल, दूसरा फरार
Daniawan, Patna | Sep 29, 2026 होरिल बीघा गांव के पास दो ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दूसरा ट्रक को चालक लेकर भागने में सफल हो गया है। सूचना पर दनियावां थानाध्यक्ष बेबी कुमारी दलबल के साथ पहुंच कर घायल चालक को दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से चिंताजनक स्थिति में पटना भेजा गया है। चालक की पहचान बेहोश रहने के कारण नहीं हो सका है।