खंडवा: शादी से लौट रहे फाइनेंस मैनेजर की दर्दनाक मौत! राहगीर को बचाने गए, साइन बोर्ड बना काल
खंडवा में एक फायनेंस कंपनी के मैनेजर की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वे एक शादी समारोह में शिरकत कर देर रात अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में रोड़ क्रास कर रहे एक राहगीर को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह रोड़ किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई।।