बहरागोड़ा: सरकार आपके द्वार शिविर में उमड़ी भीड़, माटिहाना, पाथरा और भूतिया पंचायतों के लोगों की समस्याओं का हुआ त्वरित निष्पादन
बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत भवन में मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर का सफल आयोजन हुआ। भूतिया के साथ-साथ माटिहाना, मानुषमुड़िया और पाथरा पंचायतों के ग्रामीणों ने भी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने व अपनी समस्याएं दर्ज कराने के लिए हिस्सा लिया।शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।