झज्जर: झज्जर के बादली थाना एरिया से गुजरने वाली नहर में मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस
झज्जर के बादली थाना एरिया से गुजरने वाली नहर में दिल्ली निवासी आदित्य नामक एक युवक का शव मिला था l नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची l पुलिस टीम ने मृतक के शव को नहर से निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाए l पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है l