गया टाउन सीडी ब्लॉक: रेड क्रॉस भवन में दिवंगत डॉ. विजय कुमार करण को श्रद्धांजलि, पुस्तक का लोकार्पण
गयाजी रेड क्रॉस भवन में आज दिनांक 13 अप्रैल सोमवार को रेड दिवंगत डॉ.विजय कुमार करण की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें उनकी विभिन्न संगठनों के प्रति समर्पण और स्मृतियों को समाहित करते हुए एक पुस्तक " गया जी के गौरव पुरुष: डॉ. विजय कुमार करण" का लोकार्पण किया गया।इसकी जानकारी आज दिनांक 13 अप्रैल सोमवार की शाम 6 बजे रेड क्रॉस के सचिव डॉ तनवीर उस्मानी ने दी।