बरेली: बरेली में एक महिला को घर से निकाला, सामान बारिश में फेंका, महिला का आरोप- देवर और नन्दोई करते हैं मारपीट
बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव देवरिया मुड़िया की रहने वाली शाइस्ता बी ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि बहन के एक्सीडेंट के बाद वह एक सप्ताह के लिए उसके घर गई थी। लौटकर आई तो आरोप है कि देवर और नन्दोई ने उसका सामान घर से बाहर निकलवा दिया। बक्सा बारिश में भीगकर खराब हो गया और उसे अपने ही घर में रहने नहीं दिया गया। महिल