खैरथल: खैरथल पुलिस ने पुलिस स्थापना दिवस मनाया, क्विज प्रतियोगिता आयोजित की और छात्रों को कानूनी जानकारी दी
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर खैरथल तिजारा जिला पुलिस द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खैरथल एएसपी जया सिंह ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया की आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नए आपराधिक कानून बीएनएस सहित महिला सुरक्षा साइबर अपराध एवं यातायात नियमो के प्रति जागरूक करना रहा। रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।