जमुई: चकाई चेक पोस्ट के पास से उत्पाद पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के चकाई चेक पोस्ट के पास से उत्पाद पुलिस ने शराब अधिनियम मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास कुमार परसा बाजार पटना, सत्येंद्र कुमार बोधाचक परसा बाजार पटना, रवि कुमार पकरी बरामा नवादा व रविंद्र कुमार नुमर जमुई के रूप में की गई है। सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।