मरवाही: जीपीएम में एग्रीस्टेक पंजीयन के लिए शेष 562 किसानों हेतु 8 जून से पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे
किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जिले में 562 किसानों का पंजीयन अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। ऐसे में शेष किसानों का पंजीयन प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन के निर्देशानुसार 8 जून सोमवार से ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे