निजी अस्पताल में डेढ़ साल के मासूम की मौत;
मधुबनी शहर के जलधारी चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में डेढ़ साल के मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने समय पर रेफर करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और मामले की जांच की प्रतीक्षा है।
#janmanas #death #madhubani Madhubani Khabar सच्चाई आप तक Sachhai aap tak News 24 Madhubani Police RK Yadav Press #fbpost #fb #fbpostviral #NursingHomes
Bisfi, Madhubani | Aug 7, 2026