हुज़ूर: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से जानलेवा हमला कर दिया
Huzur, Bhopal | Jun 4, 2026 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर ताबड़तोड़ वार किए। उसे बचाने आई बड़ी बहन पर भी हमला किया, जिससे उसके बाएं गाल पर गहरा घाव हो गया। जिसका इलाज चल रहा है।