गुमला: बारिश से खुली नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल, हुसैन नगर में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Gumla, Gumla | May 3, 2026 लगातार बारिश ने हुसैन नगर में नगर परिषद की साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। हल्की बारिश के बाद ही सड़कों पर पानी बहने लगा, जिससे पूरा इलाका कीचड़मय हो गया और लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें पानी से भर जाती हैं। कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।