परसिया: पेंचवेली स्कूल के पूर्व शिक्षकों का सम्मान, गुरुओं का आशीर्वाद लिया
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पेंचवेली स्कूल के पुराने छात्रों ने पूर्व शिक्षकों का सम्मान किया। पेंचवेली स्कूल की पहचान रहे उमाशंकर पोस्ते, गोविंद प्रसाद जोशी, देवेंद्र दुबे, आर.के शर्मा और एच.आर. चौबीतकर का सम्मान किया । ’अस्वस्थता के कारण डी. आर.सनाढ्य और के.पी. पाण्डेय नही आ सके । बुधवार को 5:30 पर कार्यक्रम का समापन किया गया।