ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी 65 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
अशोकनगर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ईसागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस ने ग्राम गहोरा के ठेका रोड पर दबिश देकर 65 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त की है। मामले में हर्देश लोधी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।