पन्ना: आधी रात 'ज़मीन' पर सियासत: आदिवासियों के साथ सड़क पर सोए विधायक, सुबह एसपी से की मुलाकात!
Panna, Panna | May 9, 2026 पन्ना में केन-बेतवा प्रोजेक्ट के विस्थापितों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। मुआवजे में भेदभाव और पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ किसानों ने एसपी दफ्तर के बाहर रातभर डेरा डाला। झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया भी आदिवासियों के साथ जमीन पर सोए और प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी। कल जीतू पटवारी की एंट्री से यह सियासी पारा और चढ़ने वाला है।