सिकंदराराऊ: सिकंद्राराऊ की जीटी रोड पर दो सांडों की लड़ाई से मचा हड़कंप, कई दोपहिया वाहनों को हुआ नुकसान
सिकंद्राराऊ की जीटी रोड पर दो साँड आपस में भिड गए जिससे रोड पर हड़कम्प मच गया। सांडों की इस लड़ाई में व्यापारियों की दुकान के सामने खड़े दोपहिया वाहन चपेट में आ गए और कई वाहनों में नुकसान हो गया वही जीटी रोड पर दोनो तरफ वाहन भी रुक गए जिससे आँशिक जाम भी लग गया। व्यापारियों के द्वारा पानी डालकर डंडे चला कर सांडों को दौडाया गया जिसके बाद राहत की साँस ली है।