सुसनेर: ग्राम अन्तरालिया में सनसनी: घर में मिला महिला का अधजला शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
अन्तरालिया में 33 साल की महिला रामकला बाई का अधजला शव उसके ही घर के कमरे में मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर शनिवार दोपहर में पुलिस मौके पर पहुंची प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। एफएसएल टीम से जांच कराई जा रही है। मर्ग कायम किया गया हैं