दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, बिहार सहित कई राज्यों में धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार
Daniawan, Patna | May 24, 2026 शाहजहांपुर थाना पुलिस ने दिल्ली,हरियाणा,बिहार समेत कई राज्यों में फ्रॉड करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक दनियावां थाना क्षेत्र के तोप गांव निवासी मोनू कुमार है।2014 में अरवल निवासी जितेंद्र सिंह से 60 लाख रुपए का फ्रॉड करने का मोनू कुमार पर केस किया था। मोनू के खिलाफ न्यायालय से वारंट निकला था। उसी केस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।