उज्जैन शहर: मुरलीपुरा में सगे चाचा ने फावड़ा मारकर भतीजे की हत्या की, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया, आरोपी हिरासत में
उज्जैन के मुरलीपुरा (मुल्लापुरा) क्षेत्र में तबेले में हुई हत्या के मामले में महाकाल पुलिस ने मृतक के सगे चाचा को हिरासत में लिया है। मृतक मुकेश नायक (33) पिछले चार वर्षों से सुभाष रायकवार के तबेले पर काम करता था। करीब दो साल पहले उसने अपने चाचा मनोहर को भी वहीं काम पर लगवाया था। सोमवार शाम दोनों के बीच काम के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से