सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे 85% दिव्यांग युवक ने सरकार से नौकरियों में आरक्षण और नियुक्ति की मांग की
85% दिव्यांगता के साथ बेरोज़गार मुस्तकीम ने जिला सहारनपुर के जिलाधिकारी को निवेदन देकर आर्थिक सहायता व नौकरी की सोमवार दोपहर 2:00 बजे गुहार लगाई है। एमए, B.Ed. और CCC डिप्लोमा धारक मुस्तकीम पढा-लिखा होने के बावजूद अभी तक योग्यतानुसार रोजगार नहीं पाकर आर्थिक तंगी झेल रहा है। उसे केवल दिव्यांग पेंशन प्राप्त होती है और अन्य कोई आजीविका का साधन नहीं है।